कोलकाता/ हुगली, 8 फरवरी। गंगा मिशन की ओर से रविवार को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बेहुला-बालगढ़ क्षेत्र में स्वास्थ्य जांच शिविर का आोजन किया गया। शिविर में लगभग 450 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
शिविर में आए सभी मरीजों की ईसीजी, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर जांच निशुल्क की गई। मरीजों को दवाइयों का वितरण निशुल्क किया गया। आंखों की जांच के दौरान 95 मरीजों की नजर कमजोर पाई गई , इन्हें चश्मे निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। 30 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के योज्ञ पाए गए इनके ऑपरेशन आगामी 28 फरवरी को मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पपताल में निशुल्क किए जाएंगे।
इस अवसर पर उपस्थित लाभार्थियों एवं स्थानीय लोगों ने सफल आयोजन के लिए गंगा मिशन के राष्ट्रीय सचिव एवं मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी के महासचिव प्रह्लाद रॉय गोयनका के प्रति आभार व्यक्त किया।