बारासात में गंगामिशन के स्‍वास्‍थ्‍य शिविर में 380 मरीजों का इलाज

ओंकार समाचार

कोलकाता,27 अप्रेल। गंगामिशन की ओर से बारासात के नोआपाड़ा स्थित सुभाष पल्ली में 7 स्टार सोशल वेलफेयर एसोसिएशन एवं मंगलम फाउंडेशन के सहयोग से स्‍वास्‍थ्‍य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 380 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

शिविर में आए सभी मरीजों की ब्लड प्रेशर, ईसीजी एवं स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी सामान्‍य जांचें निशुल्क की गई। मरीजों को उनकी जरूरत के मुताबिक दवाइयां निशुल्‍क वितरित की गईं।

शिविर में 180 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 65 मरीजों की नजर कमजोर पाई गई, इन्‍हें चश्मे निशुल्‍क वितरित किए जाएंगे। 25 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के योज्ञ पाए गए। इनके ऑपरेशन आगामी 15 मई मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्‍पताल में निशुल्‍क किए जाएंगे।

गंगामिशन के प्रतिनिधि सरदार ज्‍योति सिंह ने बताया कि गंगा मिशन के राष्‍ट्रीय महासचिव प्रह्लाद रॉय गोयनका की प्रेरणा से आयोजित इस शिविर को सफल बनाने में मुख्तार अहमद, डॉ. प्रसांता पाल, लवली सिंह और ओवैद आलम ने महत्वपूर्ण भूमिका
इस अवसर पर मंगलम फाउंडेशन के प्रतिनिधि गौतम बर्मन तथा गंगा मिशन के राष्ट्रीय सचिव प्रहलाद राय गोयनका भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने गंगा मिशन की पहल की सराहना करते हुए शिविर के आयोजन के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
Translate »