कोलकाता/उत्तर 24 परगना, 17 मार्च।गंगामिशन की ओर से सोमवार को उत्तर 24 परगना के श्याम नगर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 250 मरीजों का उपचार किया गया। सभी मरीजों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी व सामान्य स्वास्थ्य जांचें निशुल्क की गई। मरीजों को आवश्यकतानुसार दवाओं का वितरण निशुल्क किया गया।
नेत्र परीक्षण के दौरान 70 मरीजों की नजर कमजोर पाई गई जिन्हें चश्में निशुल्क दिए जाएंगे।
गंगा मिशन के प्रतिनिधि सरदार ज्योति सिंह ने बताया कि गंगामिशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रह्लाद रॉय गोयनका की प्रेरणा से आयोजित इस शिविर को सफल बनाने में डॉ. सादिया खान, प्रसांत पाल, समन आलम और लवली सिंह ने सराहनीय योगदान किया।